top of page
myNachiketa

दशहरा के संदेश (Dussehra ke Quotes aur Messages Hindi mein)



Dusshera Quotes

दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। इस दिन भगवान राम ने रावण नाम के राक्षस पर विजय प्राप्त की थी। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण के पुतले जलाये जाते हैं और रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दशहरे पर रामलीला का भी आयोजन किया जाता है जिसमें भगवान राम के जीवन को नाटकीय रूप में दिखाया जाता है।


myNachiketa बच्चों के लिए प्रस्तुत करता है, दशहरे पर 8 संदेश (Quotes)। प्रत्येक quote में बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है।

 
Dusshera Quotes  1

1. दशहरा संदेश

बुराइ पर अच्छाई की जीत


अर्थ

इसका मतलब यह है कि बुराई चाहें कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है। दशहरे की कहानी, जहाँ प्रभु राम रावण को हराते हैं, यही संदेश देती है।


बच्चों, यह बात हम अपने आस-पास से सीख सकते हैं। हमने देखा है कि कुछ बच्चे जो दूसरों को धमकाते हैं और दूसरे बच्चों को परेशान करते हैं, वे शक्तिशाली और मजबूत दिखते हैं, लेकिन अंत में उन्हें अपने माता-पिता या शिक्षकों से दंड मिलता ही है। इसी प्रकार, अच्छे कर्म हमेश बुरे कर्मों पर विजय प्राप्त करते हैं।

 
Dusshera Quotes 2

2. दशहरा संदेश

गलत कार्य कितने भी प्रबल क्यों न लगें, अंत में सच्चाई और धर्म की ही जीत होती है


अर्थ

इसका मतलब है कि बेईमानी और झूठ कुछ समय के लिए लाभ हो सकता है लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं टिकता। अंत में न्याय, अच्छाई और सत्य की विजय होती है। हम जानते हैं कि रावण भले ही बहुत शक्तिशाली था, पर उसे उसके बुरे काम का दंड मिला। अंत में सच्चाई और अच्छाई की राह पर चलने वाले प्रभु श्री राम की विजय हुई।


बच्चों, जब कोई परीक्षा में या किसी प्रतियोगिता में नकल करता है तो हो सकता है कि वह बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर ले या प्रतियोगिता में जीत जाए, लेकिन याद रखना कि अंत में एक सच्चा व्यक्ति ही जीवन में विजयी होगा।

 
इस विषय पर अधिक जानकरी के लिए हमारी किताबें पढ़ें

 

Dusshera Quotes 3

3. दशहरा संदेश

जीवन की हर मुश्किल का डट कर सामना करो


अर्थ

जब हम जीवन की हर कठिनाई का सामना हिम्मत से करते हैं तो हमारी शक्ति और बुद्धि का विकास होता है। श्री राम को स्वयं जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जैसे अपनी पत्नी देवी सीता की खोज, हिंद महासागर को पार करने की बड़ी चुनौती; और रावण को हराने की चुनौती लेकिन उन्होंने इन सभी चुनौतियों का सामना किया और सफल हुए।


बच्चों, हो सकता है आपको नए दोस्त बनाने, किसी विषय को समझने या मंच पर प्रदर्शन करने से डर लगे, तो ऐसे में आप डरे नहीं बल्कि श्री राम की तरह सभी चुनौतियों का सामना करें और जीवन में सफलता पाएँ।

 
Dusshera Quotes 4

4. दशहरा संदेश

जीवन में खुश रहने के लिए अपनी चिंताओं को मिटा देना चाहिए


अर्थ

खुश रहने के लिए हमें अपनी चिंताओं, समस्याओं या नकारात्मक विचारों को छोड़ देना चाहिए। जिस प्रकार हम दशहरे पर रावण का पुतला जलाते हैं, जो बुराई के अंत का प्रतीक है, उसी प्रकार हमें अपनी चिंताओं को भी खत्म कर देना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता (positivity) और खुशियाँ आती हैं।


बच्चों, आपको कभी भी चिंतित और उदास नहीं होना चाहिए, चाहे आपको परीक्षा देनी हो, नई कक्षा में जाना हो, नई जगह पर जाना हो या ऐसी ही कई अन्य परिस्थितियाँ हों। हमेशा याद रखना चाहिए, चिंताएँ और तनाव स्थिति को और बुरा बना देते हैं, इसलिए दुखी और परेशान नहीं रहना चाहिए और खुश रहने का प्रयास करना चाहिए।

 
विडियो देखें और चैनल को subscribe करें

 

Dusshera Quotes 5

5. दशहरा संदेश

हमेशा नैतिक मूल्यों का पालन करो


अर्थ

हमें हर स्थिति में ईमानदारी, करुणा, सम्मानता और निष्पक्षता जैसे मूल्यों पर चलना चाहिए। प्रभु श्री राम नैतिकता और अच्छाई के प्रतीक हैं। रावण द्वारा धोखा और अपमान सहने के बावजूद भी उन्होंने हमेशा रावण के प्रति ईमानदारी और सम्मान बनाए रखा और अपनी नैतिकता का पालन किया।

बच्चों, अगर आपको कोई ऐसी चीज़ मिलती है जो आपकी नहीं है, तो आपको उसे वापस करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि यही ईमानदारी का काम है। यदि कोई अपने दोस्त से बुरा व्यवहार करे, तो आप उसके लिए खड़े हों क्योंकि ऐसा करना सही बात होती है। हमेशा अपने दोस्तों और माता-पिता का सम्मान करें और उनका ध्यान रखें।

 

 

Dusshera Quotes 6

6. दशहरा संदेश

ज्ञान का प्रयोग करके सही काम करें


अर्थ

हमें जीवन में सही चुनाव करने के लिए अपने ज्ञान, अनुभव और समझ का उपयोग करना चाहिए। हमेशा सोच समझ कर निर्णय लेना चाहिए जो हमारे और दूसरों के लिए सही हो। प्रभु श्री राम ने रावण के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए हनुमान और वानर राजा, सुग्रीव के साथ गठबंधन किया, जिससे उन्होंने अपनी बुद्धिमाता का प्रमाण दिया।


बच्चों, आपको भी समस्याओं से बाहर निकलने के लिए सही ज्ञान और समझ का प्रयोग करना चाहिए। जब आपको पढ़ाई या खेल में कोई समस्या आए तब आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें और अपने दोस्तों की मदद लें।

 
इस विषय पर अधिक जानकरी के लिए हमारी किताबें पढ़ें
 
Dusshera Quotes 7

7. दशहरा संदेश

सच्ची दोस्ती अनमोल होती है


अर्थ

हमें अपने जीवन में दोस्ती को उच्च स्थान देना चाहिए। हमेशा अपने दोस्तों का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें महत्व देना चाहिए। जैसे कि श्रीराम ने अपने दोस्तों, सुग्रीव, हनुमान और विभीषण के सच्चे और भरोसेमंद मित्र बने रहे।


बच्चों, हमेशा अपने दोस्तों का सम्मान करो और उनकी सराहना करो। भले ही आप उनसे लड़ते हों और आपके विचार उनसे मेल नहीं खाते हों, लेकिन हमेशा उनके विचारों का सम्मान करने का प्रयास करें और भगवान राम की तरह अपनी मित्रता बनाए रखें।

 
Dusshera Quotes 8

8. दशहरा संदेश

दृढ़ निश्चय ही सफलता की कुंजी है


अर्थ

किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए मज़बूत इच्छा-शक्ति का होना बेहद जरूरी है। चुनौतियों से जीतने के लिए पक्के इरादे का होना बहुत ज़रूरी है। जैसे कि प्रभु श्रीराम ने अपने पक्के इरादे से 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया था, समुद्र पार कर लंका पहुँचे और अपनी पत्नी देवी सीता को राक्षस रावण की कैद से मुक्त किया।

 

बच्चों, आपको भी जीवन में अटूट संकल्प दिखना चाहिए। जैसे कि जीवन में सफलता और जीत हासिल करने के लिए प्रतिदिन एक पढ़ना चाहिए और खेलना चाहिए।

 
whatsapp logo

 
More such blogs

Resources

 



370 views0 comments

Recent Posts

See All

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

Bestselling Books

bottom of page