top of page
myNachiketa

माँ दुर्गा कोट्स (Maa Durga Quotes in Hindi)



Maa Durga Quotes in Hindi

माँ दुर्गा सबसे सम्मानित और पूजनीय हिंदू देवियों में से एक हैं, जो शक्ति, सुरक्षा और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हैं। उन्हें अक्सर शेर की सवारी करते हुए और अपने कई हाथों में विभिन्न हथियारों के साथ चित्रित किया जाता है। दुर्गा पूजा का त्योहार माँ दुर्गा की महिषासुर पर जीत का प्रतीक है। नवरात्रि का त्योहार माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का उत्सव है।


myNachiketa बड़े हर्ष के साथ बच्चों के लिए 9 माँ दुर्गा के कथन प्रस्तुत करता है, जिन्हें जीवन में अपनाकर वे सफलता पा सकते हैं। ये कथन माँ दुर्गा के नौ रूपों से मिलने वाली शिक्षाओं से प्रेरित हैं।

 
Maa Durga Quotes 1

1. माँ दुर्गा Quote

जीवन की सबसे बड़ी लड़ाइयों का साहस और वीरता से सामना करें


संदेश

हमें जीवन की चुनौतियों का सामना साहस के साथ करना चाहिए। किसी तरह के नुकसान, असफलता, बीमारी, या कठिनाइयाँ में हमें मज़बूत बने रहना चाहिए। जिस तरह माँ शैलपुत्री (नवरात्रि के पहले दिन पूजी जाने वाली माँ दुर्गा का एक रूप) ने एक छोटी लड़की होने के बावजूद राक्षसी तारिका से युद्ध किया, वह उनकी ताकत और साहस का प्रतीक है।


बच्चों, कठिनाइयों से भागो मत, बल्कि अपनी पूरी ताकत और क्षमता से उनका सामना करो। उदाहरण के लिए, कक्षा में निडर होकर सवाल पूछो, बीमार होने पर डॉक्टर से मिलने का साहस रखो, और खेल में अपने प्रतिद्वंदी का डट कर सामना करो।

 
Maa Durga Quotes 2

2. माँ दुर्गा Quote

समर्पण, अनुशासन और त्याग जीवन में आगे बढ़ने के मार्ग हैं


संदेश

हमें अपने लक्ष्य के लिए पूरी तरह समर्पित होना चाहिए और अनुशासन का पालन करना चाहिए। अगर हमें अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपनी कुछ मनपसंद चीजें छोड़नी पड़ें तो उसके लिए भी तैयार रहना चाहिए। हम माँ ब्रह्मचारिणी (नवरात्रि के दूसरे दिन पूजी जाने वाली माँ दुर्गा का एक रूप) से सीखते हैं कि अनुशासन और त्याग सफलता और उपलब्धि की ओर ले जाते हैं। माँ ब्रह्मचारिणी ने अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए अत्यंत कठिन अनुशासन का पालन किया।


बच्चों, मान लीजिए कि आपने अच्छा गायक बनने का लक्ष्य तय किया है, तो आपको अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए, अनुशासन का पालन करना चाहिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए। अनपे लक्ष्य को पाने के लिए अगर हमें टीवी देखना या खेल खेलना कम करना पड़े तो हमें इसके लिए भी तैयार रहना चाहिए।

 
To get a deeper understanding on these quotes read our books.

 
Maa Durga Quotes 3

3. माँ दुर्गा Quote

मज़बूत और निडर बनो साथ ही संवेदंशील और विनम्र बनो


संदेश

हमें पूरे आत्मविश्वास से चुनौतियों का सामना करना चाहिए। हमें अपनी ताकत का उपयोग दूसरों की रक्षा के लिए करना चाहिए। हमें निडर होकर सही निर्णय लेने चाहिए और दूसरों को भी सही कान करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।


माँ चंद्रघंटा (नवरात्रि के तीसरे दिन पूजी जाने वाली माँ दुर्गा का एक रूप) ने शिवजी के समान निडर और प्रचंड रूप धारण किया, ताकि उन्हें यह एहसास करा सकें कि सौम्यता और विनम्रता महत्वपूर्ण गुण हैं।


बच्चों, आप भी मजबूत हो सकते हैं और साथ ही दूसरों के प्रति विनम्र रह सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी बच्चे को दूसरे बच्चे को परेशान करते हुए देखें, तो आपको साहसी और वीर बनकर उसकी मदद करनी चाहिए और उसे सुरक्षा देनी चाहिए।

 
Maa Durga Quotes 4

4. माँ दुर्गा Quote

सुख, शांति और समृद्धि एक संतुष्ट जीवन के तीन स्तंभ हैं


संदेश

सच्चा सुख हमारे भीतर से ही प्रकट होता है। आंतरिक शांति तब होती है जब मन और हृदय दोनों शांत और संतुलित हों, जबकि समृद्धि का अर्थ है जीवन के हर क्षेत्र में संतोष का अनुभव करना। ये तीनों चीज़ें एक संतुलित और सार्थक जीवन की नींव हैं।


माँ कूष्माण्डा (नवरात्रि के चौथे दिन पूजी जाने वाली माँ दुर्गा का एक रूप) एक पालनकर्ता हैं, जो पूरे विश्व को सुख, शांति, स्नेह और समृद्धि देती हैं।


बच्चों, आपको अपने जीवन में अच्छी चीज़ों की सराहना करनी चाहिए, खुश रहने के लिए अच्छे दोस्त बनाने चाहिए, ध्यान का अभ्यास करना चाहिए, शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए और अपने ज्ञान और सीख का उपयोग विकास और प्रगति के लिए करना चाहिए।

 
Watch this video and subscribe to our channel.

 
Maa Durga Quotes 5

5. माँ दुर्गा Quote

निडरता ही असली ताकत है


संदेश

इसका अर्थ है कि असली शक्ति आंतरिक साहस से आती है, न कि केवल शारीरिक ऊर्जा या बाहरी उपलब्धियों से।


स्कंदमाता (नवरात्रि के पांचवें दिन पूजी जाने वाली माँ दुर्गा का एक रूप) ने अपार आंतरिक शक्ति और साहस दिखाया जब उन्होंने अपने छोटे बेटे (कार्तिकेय) को भयानक राक्षस तारकासुर से लड़ने के लिए भेजा।


बच्चों, सोचो कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में आपका विरोधी स्कूल का तीन बार का चैंपियन है। डरने या हार मानने की बजाय, आपको अपनी ताकत को इकट्ठा करना चाहिए और हिम्मत से उसका सामना करना चाहिए। यही असली जीत का तरीका है।

 
Maa Durga Quotes 6

6. माँ दुर्गा Quote

ज्ञान और बुद्धिमत्ता से सभी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।


संदेश

ज्ञान, अनुभव और तर्कशक्ति के बल पर समस्याओं को हल किया जा सकता है। ये गुण हमें चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाते हैं।


माँ कात्यायनी (माँ दुर्गा का एक रूप, जिनकी पूजा नवरात्रि के छठे दिन की जाती है) ने अपने ज्ञान, सही सोच और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके महिषासुर का वध किया।


बच्चों, जैसे कि अगर आप गणित के किसी सवाल में उलझ जाएँ तो अपनी बुद्धि का उपयोग करके उसे क्रमबद्ध तरीके से हल करने का प्रयास करें। जब दोस्तों के साथ कोई बहस हो, तो आप अपनी समझ का इस्तेमाल कर के और दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सही बर्ताव कर सकेंगे।

 
To get a deeper understanding on these quotes read our books.
 
Maa Durga Quotes 7

7. माँ दुर्गा Quote

भय, अहंकार और नकारात्मकता सफलता की राह में बाधा हैं।


संदेश

किसी काम के असफल होने का भय अक्सर लोगों को कार्य करने से रोकता है। अहंकार लोगों को घमंडी बना सकता है, जिससे उन्हें लगता है कि उन्हें किसी की मदद की ज़रूरत नहीं है। नकारात्मक मानसिकता उन्हें संभावनाओं और अवसरों को देखने से रोकती है। ये सभी चीज़ें सफलता के मार्ग में रुकावट डालती हैं।


बच्चों, माँ कालरात्रि (माँ दुर्गा का एक रूप, जिनकी पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है) ने रक्तबीज नामक दानव के अहंकार को नष्ट कर दिया। आपको कभी भी नकारात्मक विचारों और अहंकार को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी सफलता में बाधा आ सकती है और यह आपको गलत दिशा में ले जा सकता है।

 
Maa Durga Quotes 8

8. माँ दुर्गा Quote

करुणा और शांति एक व्यक्ति के शक्तिशाली गुण हैं।


संदेश

करुणा का मतलब है दूसरों की पीड़ा या संघर्ष को महसूस करना और समझना और शांति एक व्यक्ति को स्पष्ट रूप से सोचने और सही निर्णय लेने में मदद करती है। ये गुण हमें बेहतर बनाते हैं और हमें सकारात्मक उर्जा से भर देते हैं।


देवी महागौरी (माँ दुर्गा का एक रूप, जिनकी पूजा नवरात्रि के आठवें दिन की जाती है) में करुणा और शांति की एक आभा है, जिससे सभी प्रेरित होते हैं।


बच्चों, अगर कभी आपके दोस्त का टिफिन गिर जाए और उसके पास कुछ खाने के लिए ना हो तो ऐसे में आपको करुणा दिखानी चाहिए और अपना लंच अपने दोस्त के साथ बाँटना चाहिए, भले ही वह आपका पसंदीदा भोजन हो। एक और उदाहरण से समझते हैं जब आपको परीक्षा में अच्छे अंक नहीं मिलते, तो निराश होने के बजाय, शांत होकर सोचिए कि आप अपनी गलती कैसे सुधार कर सकते हैं।

 

9. माँ दुर्गा Quote

Maa Durga Quotes 9

अज्ञानता के अंधकार को दूर करें और सत्य और धर्म के प्रकाश को अपनाएँ।


संदेश

सत्य और धर्म का प्रकाश अज्ञान के अँधेरे को मिटा देता है। हर व्यक्ति को ईमानदारी के साथ जीवन जीना चाहिए और सही कार्य करना चाहिए।


माँ सिद्धिदात्री (माँ दुर्गा का एक रूप, जिनकी पूजा नवरात्रि के नौवें दिन की जाती है) ने भगवान शिव को 18 सिद्धियों (पूर्णताओं) का आशीर्वाद दिया, जैसे कि न्याय, ज्ञान और सही इच्छाओं की पूर्ति।


बच्चों, जिज्ञासा और सवाल पूछना, हमें ज्ञान और बुद्धिमत्ता की ओर ले जाता है। इसलिए किसी भी विषय पर सवाल पूछने में संकोच न करें, ताकि आप अपनी समझ को गहरा कर सकें और अपने मन को विकसित कर सकें। हमेशा अच्छे मूल्यों के साथ जीने का प्रयास करें, क्योंकि यही आपके जीवन की नींव हैं।

 
whatsapp logo

 

More such blogs

Resources

 



5,561 views0 comments

Recent Posts

See All

Komentáře

Hodnoceno 0 z 5 hvězdiček.
Zatím žádné hodnocení

Přidejte hodnocení

Bestselling Books

bottom of page