top of page
  • myNachiketa

भगवान शिव के मंत्र


Bhagwan Shiv Mantras

भगवान शिव एक प्रमुख हिंदू देवता हैं, जो अच्छाई के रक्षक और बुराई के संहारक हैं। उन्हें त्रिनेत्र भी कहाँ जाता है। पुराणों के अनुसार, जब उन्होंने ब्रह्मांड की रक्षा के लिए विष पिया, तब उनका कंठ नीला हो गया इसीलिए उन्हें नीलकंठ भी कहा जाता है। वह एक करुणामय और कृपालु देवता हैं जो अपने भक्तों का ख्याल रखते हैं।

myNachiketa बच्चों के लिए 12 भगवान शिव के मंत्र प्रस्तुत करता है जिनका वे जाप कर सकते हैं। ये शक्तिशाली मंत्र बच्चों को अपने भीतर भगवान को महसूस करने और उनके साथ जुड़ने में मदद कर सकते हैं।



Shiv Mantra 1

1. पंचाक्षरी शिव मंत्र

ॐ नमः शिवाय

स्रोत: शिव पुराण


संदेश

इस भगवान शिव मंत्र में "ॐ" सच्चाई का प्रतीक है, "नमः" का मतलब है नमस्कार, और "शिवाय" भगवान शिव को संकेत करता है, जो विनाश और पुन: निर्माण के लिए जाने जाते हैं। प्रिय बच्चों, इस मंत्र का जाप करके आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करते हैं और भगवान शिव आपकी कठिनाइयों को दूर करने में मदद करते हैं, शांति, ध्यान और साहस प्रदान करते हैं।

 

Shiv Mantra 2

2. रुद्र मंत्र

ॐ नमो भगवते रूद्राय

स्रोत: यजुर्वेद


संदेश

भगवान शिव का यह मंत्र को भगवान शिव के शक्तिशाली रुद्र रूप को समर्पित किया गया है। इस मंत्र जाप से हमें सही मार्गदर्शन मिलता है। हम भगवान शिव के रूद्र रूप से जुड़ सकते हैं और जीवन के कठिनाइयों को साहस और सहजता से पार कर सकते हैं।

 
To get a deeper understanding on these quotes read our books.

 

Shiv Mantra 3

3. शिव ध्यान मंत्र

करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं वा

श्रवणनयनजं वा मानसंवापराधं ।

विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय

करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो ॥


संदेश

भगवान शिव का यह मंत्र, हमें भगवान शिव से अपने शरीर, वाणी, विचारों और इंद्रियों द्वारा किए गए सभी गलत कार्यों के लिए क्षमा माँगते हैं। भगवान शिव दयालु और कृपालु हैं और हमारे सभी बुरे कर्मों को क्षमा करते हैं। इस मंत्र का जाप करने से, हम भगवान शिव से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।

 
Shiv Mantra 4

4. शिव गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात ।


संदेश

भगवान शिव का यह मंत्र एक शक्तिशाली जप है जो मानसिक शांति लाने और भगवान शिव को प्रसन्न करने में मदद करता है। इस मंत्र में हम भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि वह हमारी समझ बाढाएँ और हमें ज्ञान दें।

 
Watch this video to get a deeper understanding on these quotes.


 

Shiv Mantra 5

5. महा मृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् 

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मोक्षीय माऽमृतात्


संदेश

भगवान शिव के इस मंत्र में हम भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि वह हमारी रक्षा करें ताकि हमें अच्छा स्वास्थ्य, लंबी उम्र, और दर्द से मुक्ति दें। भगवान शिव का यह मंत्र हमें अपने डर का सामना करने की शक्ति देता है और हमारे जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।

 

 

Shiv Mantra 6

6. मंत्र

मृत्युंजयाय रुद्राय नीलकन्ताय शंभवे          

अमृतेषाय सर्वाय महादेवाय ते नमः।


संदेश

यह भगवान शिव मंत्र बहुत शक्तिशाली है। यह हमें डर पर विजय पाने और हमारी आंतरिक शक्ति और क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। जब हम डर पर विजय पाते हैं, हमारी बेहतरी के अवसर बढ़ जाते हैं। इसलिए हमें अपने डर को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए और अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।

 
To get a deeper understanding on these quotes read our books.
 

Shiv Mantra 7

7. कर्पूर गौरं मंत्र

कर्पूरगौरं करुणावतारंसंसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् ।

सदावसन्तं हृदयारविन्देभवं भवानीसहितं नमामि ॥


संदेश

भगवान शिव के इस मंत्र में उनकी गुणों का वर्णन किया गया है। वह कपूर की तरह शुद्ध और चमकदार हैं। उनके हृदय में सभी प्राणियों के लिए प्रेम और करुणा है। वह इस सारे संसार का मूल हैं। भगवान शिव साँप को माला की तरह पहनते हैं जो उन्हे रक्षक या अभिभावक के रूप में दर्शाता है। इस मंत्र का जाप करके हम अपने अंदर भगवान शिव के इन गुणों को उजागर कर सकते हैं और जीवन में अच्छे कर्म कर सकते हैं।

 

 

Shiv Mantra 8

8. मंत्र

ॐ ईशानाय नमः


संदेश

भगवान शिव के इस मंत्र में हम उन्हें नमस्कार करते हैं क्योंकि वह परमात्मा का स्वरुप हैं। यह मंत्र भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और सम्मान दिखाने का एक तरीका है जिसमें हम उनके ज्ञान और शक्ति की महिमा का गुणगान करते हैं।

 

whatsapp logo

 
Shiv Mantra 9

9. मंत्र

ॐ वामदेवाय नमः


संदेश

यह मंत्र हमें भगवान शिव के सम्मान में झुकने के लिए कहता है जो दया और प्रेम की मूर्ति हैं। हम भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि वह हर परेशानी में हमारी मदद करें और हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दें।

 



10. मंत्र

Shiv Mantra 10

ॐ त्रिनेत्राय नमः


संदेश

भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करके हम तीन नेत्र वाले प्रभु शिव का सम्मान करते हैं और उन्हें प्रणाम करते हैं। जिस तरह शिवजी अपनी तीसरी आँख खोलकर बुराई का अंत करते हैं। उसी तरह, हम भी अपने ज्ञान को बढ़ाकर अपने भीतर के अज्ञान को समाप्त कर सकते हैं।



 


Shiv Mantra 11

11. मंत्र

ॐ श्रीकण्ठाय नमः


संदेश

भगवान शिव का यह मंत्र हमें नीले कंठ वाले भगवान शिव से प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित करता है। जिस तरह उन्होंने विष पीकर पृथ्वी को बचाया था उसी तरह वह हमेशा कठिन समय में हमारी रक्षा करें।

 



12. मंत्र

Shiv Mantra 12

ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नमः


संदेश

भगवान शिव का यह मंत्र उनके रूप का अभिवादन है, उनके बाल जटा के समान है और वह आत्मा का स्वरुप हैं। यह मंत्र हमें उनकी दिव्यता का दर्शन करता है और हमें भी उनके गुणों को अपनान्ने के लिए प्रेरित करता है।

 

 



More such blogs

Resources

 



2 views0 comments

Recent Posts

See All

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

Bestselling Books

bottom of page